श्रमण संस्कृति संस्कार शिक्षण शिविर में बच्चें सीख रहे धार्मिक संस्कार

ललितपुर-समाधिस्थ आचार्य श्रेष्ठ 108  विद्यासागर महाराज,नवाचार्य श्री 108 समय सागर महाराज के मंगल आशीर्वाद एवं तीर्थचक्रवर्ती जगतपूज्य निर्यापक श्रमण मुनिपुंगव श्री 108 सुधासागर महाराज के मंगल आशीर्वाद व प्रेरणा से श्रमण संस्कृति संस्थान, सांगानेर,जयपुर द्वारा आयोजित शिक्षण शिविर दिगम्बर जैन समाज मड़ावरा के तत्वावधान में नगर की ह्दयस्थली श्री महावीर विद्याविहार में 17 से 25 मई तक आयोजित किया जा रहा हैread more:https://pahaltoday.com/shivoham-seva-sansthan-organized-a-huge-feast/शिविर के स्थानीय संयोजक डां० राकेश जैन सिंघई ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन शिक्षण शिविर विदुषी राशि जैन,विदुषी सिमी जैन के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।शिविर के माध्यम से बच्चे धार्मिक शिक्षा प्राप्त कर ज्ञान अर्जन कर रहे हैं।प्रातःकाल की बेला में बालबोध भाग एक और दो,दोपहर की बेला में इष्टोपदेश,द्रव्यसंग्रह एवं सायंकाल में छहढाला, तत्वार्थसूत्र की कक्षायें संचालित की जा रही है।उन्होंने बताया कि 24 मई को परीक्षा आयोजित की जायेगी।परीक्षा में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों में से प्रथम,द्वितीय,तृतीय के अलावा सान्त्वना स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।प्रतिदिन प्रातःकाल की कक्षा के उपरांत बच्चों को स्वादिष्ट स्वल्पाहार पुण्यार्जक परिवार द्वारा कराजा जा रहा है।आज के स्वल्पाहार का पुण्यार्जन शिखर चंद्र,अनिल कुमार,मनोज जैन,प्रकाशचंद्र, हर्षवर्धन जैन को प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *