भारत सरकार, गृह मंत्रालय एवं भारत के महापंजीयक एवं जनगणना आयुक्त के निर्देशों के क्रम में जनगणना-2027 का प्रथम चरण ’’मकान सूचीकरण एवं आवास गणना जिले में 22 मई से प्रारम्भ किया गया है। जिसे 20 जून तक संचालित किया जाएगा। जनगणना कर्मियों ने डीएम आवास पहुंचकर डीएम अन्नपूर्णा गर्ग से आवास संख्या आदि की जानकारी ली और आवास गणना प्रक्रिया पूर्ण की। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 भारत की प्रथम व्यापक डिजिटल जनगणना होगी, जिसमें टैब/मोबाइल आधारित डेटा संकलन किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/shastrarth-foundation-organised-a-feast-at-hotel-majestic/ इसके अतिरिक्त नागरिकों हेतु स्व-गणना की सुविधा सात मई से 21 मई तक उपलब्ध कराई गई है। जिले में नियुक्त प्रगणक एवं पर्यवेक्षक घर-घर जाकर परिवार, आवास, उपलब्ध सुविधाओं एवं सामाजिक-आर्थिक जानकारी का संकलन करेंगे। समस्त जनसामान्य से अपेक्षा की जाती है कि वे जनगणना कर्मियों को सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर सहयोग प्रदान करें। जनगणना कार्य पूर्णतः गोपनीय होगा तथा जनगणना अधिनियम, 1948 के प्रावधानों के अंतर्गत प्राप्त सूचनाओं का उपयोग केवल सांख्यिकीय प्रयोजनों हेतु किया जाएगा। डीएम ने समस्त जनपद वासियों से अपील किया है कि जनगणना कार्य को राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मानते हुए सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। इसी क्रम में जिले में भी यह कार्ये प्रारम्भ हो चुका है। जिसका जनगणनाकर्मी घर-घर जाकर कार्य कर रहे है।