बहराइच में धूमधाम से मनेगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, क्रॉस कंट्री दौड़ से होगा कार्यक्रमों का आगाज

बहराइच। जनपद में 80वां स्वतंत्रता दिवस देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की शुरुआत प्रातः 06 बजे क्रॉस कंट्री दौड़ से होगी। इसके बाद 06:30 बजे इंटरमीडिएट में अध्ययनरत एनसीसी कैडेट्स द्वारा प्रभात फेरी निकाली जाएगी।प्रातः 08 बजे जनपद की समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी इमारतों तथा शिक्षण संस्थाओं पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के साथ झंडा अभिवादन और राष्ट्रगान का भावपूर्ण गायन किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस पर वीरों का वंदन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, सशस्त्र सेना, अर्द्धसैनिक बल, सशस्त्र पुलिस बल के पुरस्कृत वीरों, शहीदों के आश्रितों तथा पूर्व सैनिकों को जिला, तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर सम्मानित किया जाएगा।प्रातः 08:05 बजे सेनानी भवन परिसर में स्थापित त्रिमूर्तियों पर माल्यार्पण किया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/ इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। 09:10 बजे शहीद पार्क एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में स्थापित प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा।पूर्वाह्न 11 बजे महर्षि बालार्क जिला चिकित्सालय स्थित रक्त बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान कार्यक्रम के लिए पंजीकरण, जन-जागरण एवं रक्तदान कराया जाएगा। साथ ही जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरित किए जाएंगे। इसी समय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम कक्ष में विचार गोष्ठी तथा कृषि विज्ञान सभागार में किसान सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। शाम 05 बजे नगर पालिका हॉल में काव्य गोष्ठी का आयोजन होगा।जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों एवं बीडीओ को निर्देश दिए हैं कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इसी प्रकार के कार्यक्रम तहसील एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर भी आयोजित कराए जाएं। साथ ही सभी ग्राम प्रधानों को पंचायत भवनों पर ध्वजारोहण सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित कराने के लिए अपने स्तर से निर्देशित करने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *