विभाजन की त्रासदी झेलने वाले परिवारों का हुआ सम्मान, चित्र प्रदर्शनी व डॉक्यूमेंट्री फिल्म ने बयां किया दर्द

बहराइच। भारत-पाकिस्तान विभाजन की भयावह त्रासदी में प्राणों की आहुति देने वाले नागरिकों को श्रद्धांजलि देने और विभाजन का दंश झेलने वाले परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जनपद में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। शासन के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत कलेक्ट्रेट परिसर से विशाल तिरंगा यात्रा निकालकर की गई। तिरंगा यात्रा शहीद पार्क होते हुए कपूरथला परिसर स्थित उत्थान ऑडिटोरियम पहुंचकर सम्पन्न हुई।इसके बाद मुख्य अतिथि विधान परिषद उत्तर प्रदेश की याचिका समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने सांसद बहराइच डॉ. आनन्द गोंड, विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, भाजपा महामंत्री रणविजय सिंह, संचित सिंह सहित अन्य अतिथियों के साथ फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी झेलने वाले विस्थापित परिवारों के सदस्य सुशील कुमार भल्ला, हरवीर कौर, योगेश कुमार अरोड़ा, धर्मवीर सिंह, जसवीर सिंह और शशि मल्होत्रा को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान विभाजन की विभीषिका पर आधारित चित्र प्रदर्शनी लगाई गई और डॉक्यूमेंट्री फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। अतिथियों ने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभाजन की भयावहता को समझा।read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अशोक अग्रवाल, सांसद डॉ. आनन्द गोंड सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा से विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया जा रहा है। यह आयोजन विभाजन की त्रासदी से पीड़ित परिवारों के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। ऐसे आयोजनों से देश की एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और सौहार्द की भावना मजबूत होती है।वक्ताओं ने कहा कि विभाजन के दर्द को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस त्रासदी में जान गंवाने वाले नागरिकों को नमन करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति सद्भावना व्यक्त की गई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प के साथ विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिससे ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प के साथ देश तेजी से विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।इससे पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए अतिथियों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डिम्पल जैन ने किया। शुभारम्भ वंदेमातरम और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, डीडीओ राज कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए मनीष कुमार, जिला पर्यटन सूचना अधिकारी मनीष श्रीवास्तव, जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार सहित अधिकारी, क्षेत्र पंचायत प्रमुख, गणमान्य नागरिक, विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के छात्र, मीडिया प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *