फतेहपुर जिला बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष बाबू सिह यादव का मोहम्मद आसिफ एडवोकेट के चैम्बर में जोरदार स्वागत

*फतेहपुर।* दिनांक 16-04 -2026 को जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर शानदार विजय प्राप्त करने के उपरांत बाबू सिंह यादव का प्रथम आगमन पर अधिवक्ता समुदाय द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इसी क्रम में, वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आसिफ के चेंबर में एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया।समारोह के दौरान अधिवक्ताओं ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी जीत का जश्न मनाया। बाबू सिंह यादव ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अधिवक्ता हितों और बार की गरिमा को सदैव सर्वोपरि रखेंगे।स्वागत कार्यक्रम में मुख्य रूप से वसीम अंसारी, सुरेश सिंह यादव, रामपाल सिंह, मायाराम गौतम, रंजीत मौर्य, श्री राम पटेल, शाहजहां, कमर उद्दीन, विनोद यादव, बौद्ध प्रिय गौतम, शशिकांत वर्मा, बृजेश बाजपेई, प्रवीण द्विवेदी, वजाहत हुसैन, अविनाश, देवराम तिवारी, वीरेंद्र पाल, रकिया अयूब रूही, गुलफाम, ज़ैद, यासीन, रुखसार, अल्फिशा, भीम, अभिषेक, गोलू, आयशा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गणों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनिर्वाचित अध्यक्ष के सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *