*फतेहपुर।* सेंट जेविसर्य हाई स्कूल (10+2), में एक बार फिर कक्षा 10 CBSE बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता का परचम जनपद फतेहपुर में लहरा दिया है। कक्षा 10 के परिणाम में छात्र एवं छात्राओं ने शानदार सफलता हासिल की।विद्यालय के मेधावी छात्र अंबर शुक्ला ने 98.8% अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय एवं विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। विद्याालय का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय के 15 से अधिक छात्र एवं छात्राओं 95 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये एवं 52 से अधिक छात्र एवं छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किये। साथ ही साथ विद्यालय के 7 विद्यार्थियों ने Information Technology (आई०टी०) में 100 में से 100 अंक अर्जित कर राष्ट्रीय सर्वश्रेष्ठता सूची में शामिल हुए। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ० प्रियंका गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने के लिए प्रतिबद्ध है।विद्यालय के प्रबंधक नितीश कुमार ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की और सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि सेंट जेवियर्स हाई स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन के साथ छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जाता है।