फतेहपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही : वर्षों से फरार वारंटी गिरफ्तार।

*फतेहपुर,अप्रैल 2026।* जनपद में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना कल्याणपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने पुराने मामलों में वांछित चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में लिया है। पुलिस अधीक्षक फतेहपुर के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी बिंदकी के मार्गदर्शन में थाना कल्याणपुर की टीम ने तत्परता दिखाते हुए केस संख्या 470/2007 (धारा 25 आर्म्स एक्ट) तथा केस संख्या 225/17 (धारा 147, 148, 431, 504, 506, 34 भादवि) से संबंधित दो अभियुक्तों को उनके घरों से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में विष्णुपाल पुत्र छोटेलाल पासी (उम्र 55 वर्ष), निवासी पिलखिनी, थाना कल्याणपुर,देवीशंकर तिवारी पुत्र कल्लू तिवारी (उम्र 57 वर्ष), निवासी सौंह, थाना कल्याणपुर शामिल हैं। दोनों अभियुक्त लंबे समय से न्यायालय द्वारा जारी वारंट के बावजूद फरार चल रहे थे। पुलिस टीम ने दिनांक 16 अप्रैल को दोपहर लगभग 1:05 से 1:20 बजे के बीच सटीक सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। इस सफल अभियान में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, उपनिरीक्षक अनुज मिश्रा सहित कांस्टेबल कुलदीप कुमार एवं ध्रुवजय सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फतेहपुर पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सकारात्मक संदेश गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और किसी भी वारंटी या अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *