आजमगढ़ पुलिस ने लौटाई 372 लोगों की मुस्कान 93 लाख रुपये के गुमशुदा मोबाइल बरामद, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी हुए सम्मानित

आजमगढ़।आजमगढ़ पुलिस ने गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद करने के अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 372 एंड्रॉयड मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंप दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 93 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए आजमगढ़ पुलिस का आभार व्यक्त किया।रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सुपुर्द किए। इस दौरान लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल जाएगा, लेकिन पुलिस की तत्परता से यह संभव हो सका।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जिन लोगों के मोबाइल फोन खो जाते हैं, वे सीईआईआर पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराते हैं। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित टीम मोबाइल की तलाश शुरू कर देती है और बरामद होने पर उसे उसके वास्तविक स्वामी को वापस सौंपा जाता है।आंकड़ों के अनुसार मई 2026 में 372 मोबाइल फोन बरामद किए गए। वर्ष 2026 में अब तक कुल 1779 एंड्रॉयड मोबाइल फोन उनके मालिकों को वापस किए जा चुके हैं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 26 लाख 75 हजार रुपये है। वहीं पिछले 29 महीनों में आजमगढ़ पुलिस ने कुल 5022 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे हैं। इन मोबाइलों की कुल अनुमानित कीमत करीब 12 करोड़ 15 लाख रुपये आंकी गई है।मोबाइल बरामदगी अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन ने उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित और प्रभावी समाधान करना भी है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिया कि जनसेवा से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और आम नागरिकों की शिकायतों का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि पुलिस और जनता के बीच विश्वास और अधिक मजबूत हो।read more:https://pahaltoday.com/retired-officers-house-in-up-notes-everywhere-currency-found-scattered-everywhere/कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने पुलिस के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा कि गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी से न केवल लोगों की आर्थिक क्षति की भरपाई हुई है, बल्कि पुलिस के प्रति आमजन का भरोसा भी मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *