आजमगढ़।जनपद में अपराधियों और न्यायालय से वांछित वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जहानागंज पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना जहानागंज पुलिस ने विभिन्न आपराधिक मामलों में लंबे समय से वांछित छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर कानून के शिकंजे में पहुंचा दिया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर आस्था जायसवाल के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी जहानागंज अतुल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर वारंटियों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार किए गए वारंटियों में ग्राम सिही निवासी हरिकेश पुत्र मनिराम चौहान, हथौटा निवासी बब्लू पुत्र दुलारे राम, पदमिनिया (मसीबीर महुआ) निवासी जयराम पुत्र किशुनधारी, मीना देवी पत्नी किशुनधारी, मित्तुपुर निवासी कमली देवी पत्नी सुखराम तथा हथौटा निवासी दुलारे राम पुत्र अवधूराम शामिल हैं। सभी के विरुद्ध विभिन्न मामलों में न्यायालय से वारंट जारी थे।पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार वारंटी मारपीट, गाली गलौज, धमकी, चोट पहुंचाने और अन्य आपराधिक मामलों में न्यायालय द्वारा वांछित चल रहे थे। न्यायालय के आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान के तहत इनकी तलाश की जा रही थी।पुलिस ने सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों का समयबद्ध अनुपालन कराया जा रहा है और किसी भी वारंटी या वांछित अभियुक्त को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।read more:https://pahaltoday.com/if-you-go-to-visit-karnataka-then-definitely-taste-the-food-here-without-it-the-trip-is-incomplete/
आजमगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराधियों, वारंटियों और फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी और न्यायालय के आदेशों का हर हाल में पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।