गाजीपुर जमानियां। नगर क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े होने लगे हैं। एनएच 24 सड़क पटरी किनारे यूनियन बैंक के सामने पश्चिम दिशा की ओर स्थित गोमती क्षेत्र में खुलेआम गांजा बिक्री किए जाने का मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कोतवाली पुलिस की कथित मिलीभगत के चलते यह अवैध कारोबार लंबे समय से संचालित हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/azad-samaj-partys-membership-drive-in-balha-crowd-gathered-on-the-birth-anniversary-of-great-men/शनिवार की सुबह मामला तब उजागर हुआ जब एक व्यक्ति कथित गांजा विक्रेता के पास पहुंचा और गांजा मांगने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुकानदार ने बिना किसी हिचकिचाहट के तुरंत गांजा की पुड़िया उपलब्ध करा दी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस सक्रियता दिखाए तो इस तरह के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाई जा सकती है, लेकिन कार्रवाई के अभाव में कारोबारियों के हौसले बुलंद हैं।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि उक्त स्थान पर दिन-रात गांजा बिक्री का धंधा चलता है और वहां हमेशा खरीददारों की भीड़ लगी रहती है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। लोगों का कहना है कि मादक पदार्थों की खुलेआम बिक्री से युवाओं पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा क्षेत्र का माहौल भी प्रभावित हो रहा है।नगरवासियों ने उच्चाधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कठोर कदम नहीं उठाए गए तो नशे का कारोबार और अधिक फैल सकता है।