डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने कराया फसल विवाद का निस्तारण, पुलिस बल की मौजूदगी में कटी फसल

जमानियां। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश के क्रम में तहसीलदार एवं राजस्व टीम ने लंबे समय से चले आ रहे जमीनी एवं फसल विवाद का मौके पर पहुंचकर निस्तारण कराया। तहसीलदार राम नारायण वर्मा के नेतृत्व में राजस्व ग्राम रूपा बरेला उर्फ लोटवा में पुलिस बल और राजस्व टीम की मौजूदगी में विवादित फसल की कटाई कराई गई, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति समाप्त हो सकी।read more:https://pahaltoday.com/smart-village-bharatpur-is-on-its-way-to-becoming-a-reality-the-dreams-of-the-displaced-are-taking-new-flight/बताया गया कि गांव में शिव शंकर सिंह यादव और शिव गोविंद सिंह यादव के बीच फसल काटने को लेकर काफी समय से गंभीर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी थीं, जिससे गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ था। मामले की जानकारी जिलाधिकारी तक पहुंचने के बाद तत्काल राजस्व अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए गए।जांच के दौरान खतौनी और खसरे में शिव शंकर सिंह यादव का नाम दर्ज पाया गया, जिसके आधार पर उनका दावा सही माना गया। इसके बावजूद विपक्षी पक्ष किसी भी तरह से समझौते के लिए तैयार नहीं था। आरोप है कि शिव गोविंद सिंह यादव की छह पुत्रियां तथा उनके परिवार के लोग शिव शंकर सिंह को फसल काटने से रोक रहे थे, जिससे विवाद लगातार बढ़ता जा रहा था।जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने पुलिस बल के सहयोग से मौके पर पहुंचकर विवादित फसल की कटाई कराई और पूरे प्रकरण का शांतिपूर्ण तरीके से निस्तारण कराया। प्रशासन की इस कार्रवाई से गांव में शांति व्यवस्था बनी रही तथा किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई।इस दौरान नायब तहसीलदार जितेंद्र कुमार, नायब तहसीलदार अवनीश कुमार, क्षेत्रीय लेखपाल रूपेश रंजन सिन्हा, कानूनगो नसीमुल्ला, कानूनगो अजय यादव सहित अन्य राजस्व कर्मी एवं पुलिस बल मौजूद रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *