महराजगंज तराई ( बलरामपुर) शादी की खुशियां उस समय मातम में बदल गई जब शादी के चार दिन बाद शाम को दवा लेने बाइक से घर से निकले दूल्हे की सड़क हादसे में मौत हो गई। शादी के चार दिन बाद ही युवक की मौत से नवविवाहिता समेत पूरा परिवार गम में डूब गया।क्षेत्र के लौकहवा गांव निवासी मुस्तफा ने बताया कि मेरे दो बेटों अय्यूब उम्र लगभग 20वर्ष व शोयब उम्र लगभग 23 वर्ष की शादी दस मई को हुई थी। बृहस्पतिवार की शाम लगभग आठ बजे दोनों भाई बाइक से तुलसीपुर दवा लेने गए थे। वापस लौटते समय निबोरिया गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल बलरामपुर भेजा गया। जहां पर उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को बहराइच जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बहराइच जिला अस्पताल पहुंचने के बाद। शोएब खान की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया लखनऊ में शोएब खान की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ घायल अयूब खान का इलाज बहराइच जिला अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से गांव में मातम छाया हुआ है। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है।read more:https://pahaltoday.com/mrp-70-collection-95-allegations-of-overcharging-on-cigarettes-in-kaiserganj-video-goes-viral/मेहंदी छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग नवविवाहिता के हाथों की मेहंदी अभी छूटी भी नहीं थी कि एक सड़क हादसे ने उसका घर उजाड़ दिया। शोयब की मौत की सूचना गांव पहुंचते ही खुशियां मातम में बदल गईं। नई दुल्हन बेसुध होकर बार-बार यही पूछती रही कि अभी तो शादी हुई थी, अब मैं किसके सहारे रहूंगी। उसकी आंखों में बसे नए जीवन के सपने एक ही झटके में टूट गए।