महराजगंज तराई (बलरामपुर) गांव की समस्या गांव में समाधान चौपाल के अंतर्गत विकासखंड तुलसीपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवनगर मेंजिला विकास अधिकारी बलरामपुर कमलेश कुमार सोनी की अध्यक्षता में शुक्रवार को ग्राम चौपाल–गांव की समस्या, गांव में समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम चौपाल के दौरान जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सोनी ने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने एक-एक कर लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। चौपाल में ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें योजनाओं की जानकारी भी मिल रही है और उनका लाभ भी प्राप्त हो रहा है।उन्होंने किसानों से जुड़ी समस्याओं पर विशेष ध्यान देते हुए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत फसलों की क्षति पूर्ति और किसान सम्मान निधि से संबंधित शिकायतों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही निर्देश दिया कि वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन से संबंधित किसी भी समस्या का समाधान मौके पर ही सुनिश्चित किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/smuggling-network-exposed-again-at-the-border-nepalese-smuggler-arrested-in-major-ssb-operation/ उन्होंने कहा कि ब्लॉक स्तर के कर्मचारी चौपाल में मौजूद हैं, जो पात्र वंचित लाभार्थियों का सत्यापन कर उन्हें सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कराएं। साथ ही जी राम जी योजना के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी सड़क निर्माण की मांग चौपाल में उठाई। कमलेश कुमार सोनी जिला विकास अधिकारी ने ग्रामीणों को बताया कि इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के अधिकारी को निर्देशित कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तुलसीपुर सुनील कुमार आर्य, खंड शिक्षा अधिकारी स्वामीनाथ, ग्राम प्रधान राजा राम, ग्राम पंचायत अधिकारी राहुल शुक्ला, पंचायत सहायक रीना, रोजगार सेवक विनय, सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।