सपा कार्यालय समता भवन में पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी, नेताओं ने अन्याय के खिलाफ संघर्ष का लिया संकल्प

 गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के तत्वावधान में शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित समता भवन में पूर्व सांसद स्वर्गीय फूलन देवी की पुण्यतिथि पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने की। वक्ताओं ने फूलन देवी को सामाजिक न्याय, संघर्ष और साहस की प्रतीक बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि फूलन देवी ने विपरीत परिस्थितियों और अत्याचारों का सामना करते हुए सड़क से संसद तक का ऐतिहासिक सफर तय किया। उन्होंने कहा कि अन्याय और शोषण के खिलाफ संघर्ष करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।जखनियां विधायक जयकिशन साहू ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा शोषित, पीड़ित और वंचित वर्ग के साथ खड़ी रही है।readmore:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव ने फूलन देवी के साथ हुए अन्याय को देखते हुए उनके खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लेने का निर्णय लिया और उन्हें मिर्जापुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाकर संसद भेजा। विधायक ने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आज प्रदेश में बुलडोजर संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है, गरीबों और कमजोर वर्ग की अनदेखी हो रही है तथा सत्ता संरक्षित अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है।वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में सामाजिक न्याय, समानता और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए संघर्ष की भावना को मजबूत करना समय की आवश्यकता है।कार्यक्रम में पूर्व विधायक खुर्शीद अहमद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, सांसद प्रतिनिधि बलिराम पटेल, अरुण कुमार श्रीवास्तव, राजकुमार पांडेय, सुशील जायसवाल, मुन्नीलाल राजभर, रविन्द्र प्रताप यादव, तहसीन अहमद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *