तीन दिन बाद ही दुल्हन फरार, पति को नींद की गोली खिलाने का आरोप; थाना समाधान दिवस में शिकायत

बहराइच ( पयागपुर )। थाना पयागपुर क्षेत्र के ग्राम काली दुबे पुरवा, फर्दा सुमेरपुर निवासी जीवन लाल यादव पुत्र कैलाश यादव ने थाना समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर अपनी पत्नी के फरार होने की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी शादी 19 जून को राजेश पुत्र रामजी यादव निवासी खोटवा समय चालुआ, थाना रानीपुर के माध्यम से माता मंदिर, बहराइच में हिंदू रीति-रिवाज से कराई गई थी। इसके एवज में उनसे ₹1 लाख भी लिए गए थे।पीड़ित के अनुसार, विवाह के बाद पत्नी उनके साथ केवल तीन दिन रही।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/आरोप है कि 24 जून की देर रात पत्नी ने उन्हें कथित रूप से नींद की गोली खिलाई और घर से फरार हो गई। सुबह जागने पर पत्नी के गायब होने की जानकारी हुई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका।जीवन लाल यादव का कहना है कि जब उन्होंने इस संबंध में राजेश से संपर्क किया तो उसने किसी भी प्रकार की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी की बरामदगी तथा संबंधित लोगों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है।पुलिस ने प्रार्थना पत्र प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *