संगठन सृजन अभियान के तहत भोजपुर ब्लॉक में कांग्रेस की महत्वपूर्ण विशाल बैठक आयोजित

जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर में संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत ब्लॉक भोजपुर,के ग्राम तिबड़ा स्थित एस जी फार्म हाउस में कांग्रेस की महत्वपूर्ण विशाल बैठक का आयोजन किया गया।बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा ने की,जबकि संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं विधानसभा प्रभारी आशीष शर्मा ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं एआईसीसी पर्यवेक्षक डॉ.अशोक तंवर रहे।उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की मजबूती की असली ताकत उसके जमीनी कार्यकर्ता हैं।संगठन सृजन अभियान का उद्देश्य पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करना और प्रत्येक कार्यकर्ता को संगठन की जिम्मेदारी से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को गांव-गांव और बूथ-बूथ जाकर जनता से संवाद करना होगा तथा आम लोगों की समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/बैठक में जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा,महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव,पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप कंसल,जिला अध्यक्ष सतीश शर्मा,महानगर अध्यक्ष वीर सिंह जाटव,पूर्व महानगर अध्यक्ष लोकेश चौधरी तथा कांग्रेस नेता जोगेश नेहरा, जिला महासचिव नंदकिशोर शर्मा ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर अपने विचार रखे।कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता जिला उपाध्यक्ष आशीष शर्मा,भूपेंद्र भारद्वाज,पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी नीरज प्रजापति,शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राकेश गोयल, मंजू राणा,ममता शर्मा,बिना ठाकुर,महिला कांग्रेस अध्यक्ष कल्पना सिंह,दीपकप्रजापति, महेश शर्मा,आत्म प्रकाश शर्मा,आरिफ रिजवी,विशाल कौशिक,सुरेश दोसा,डॉ. ताहिर तोमर,लियाकत अली, नईम खान(फरीदनगर शहर अध्यक्ष)नईमुद्दीन जमाली, तरुण शर्मा,विनोद शर्मा, शिवम शर्मा,अतुल कुमार, लक्ष्मी नारायण,आदेश त्यागी, पूर्व प्रधान राकेश नेहरा,संजय गहलोत,जगमोहन वर्मा, कन्हैया चौधरी,मास्टर रवीन्द्र शर्मा,प्रवीण चौहान,नागर, विनय गहलोत,इकबाल गहलोत,यतेंद्र खंजरपुर,नईम कुरैशी,उस्मान भोजपुर, हरिकिशन गढ़ी,ममता चौधरी, रमा वर्मा,प्रदीप शर्मा ‘छोटे’, बबलू,नकुल तिबड़ा,पवनेश बेगमाबाद, बादल,कपिल बेगमाबाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *