समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधीर चौहान के फार्म हाउस पर समाजवादी भाईचारा सम्मेलन का आयोजन किया गया।
सम्मेलन का संचालन सपा के जिला उपाध्यक्ष अख्तर मालिक ने किया, जबकि अध्यक्षता सुधीर चौहान,ने की।सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री आदिल मुर्तजा, राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मंत्री कमाल अख्तर* मौजूद रहे। इसके अलावा जिला अध्यक्ष आनंद गुर्जर, चांद बाबू, प्रदेश सचिव रॉबिन यादव, सियाराम, अरविंद, श्रीपाल वाल्मीकि, मुकेश, अब्दुल मलिक, साजिद मलिक, काले खान, खुर्शीद, फारुख प्रधान* सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।सम्मेलन को संबोधित करते हुए सुधीर चौहान ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ, 14 हजार शहादतें और कुर्बानियों के बाद 26 जनवरी 1950 को संविधान मिला।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/उन्होंने वर्तमान सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश के इतिहास में इतनी नकारा सरकार नहीं आई जो हिंदू-मुसलमान और पाकिस्तान के नाम पर आम भारतीयों को बेवकूफ बनाकर सत्ता पर काबिज हो रही है। उन्होंने कहा कि 15 लाख रुपये के सपने दिखाकर युवाओं के साथ छल किया गया। 2012 से 2017 तक सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश का पूर्ण विकास किया। पुलिस को इनोवा गाड़ी देकर सुरक्षा के इंतजाम किए, 102 और 108 एम्बुलेंस तथा महिला हेल्पलाइन बनाकर महिलाओं की सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। वहीं समाजवादी पार्टी के भाईचारा सम्मेलन में हजारों लोग की भीड़ को देखकर समाजवादी पार्टी के मुख्य अतिथि गदगद नजर आए और भारी भीड़ को देखकर पूर्व राज्यसभा सांसद में मंत्री कमाल अख्तर आकिल मुर्तजा ने सम्मेलन में सभी कार्यकर्ताओं से जनपद हापुड़ की तीनों सीट जीतने का आवाहन किया कहा भाजपा को हराकर अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करें जिससे प्रदेश का विकास किया जा सके