गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कासिमाबाद पुलिस, सर्विलांस सेल और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मु0अ0सं0-14/26 धारा 103(1), 61(2), 3(5) बीएनएस से संबंधित वांछित 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है।
सोमवार 04 मई 2026 को थाना प्रभारी कासिमाबाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग तथा वांछित अपराधियों की तलाश में थे। इसी दौरान सर्विलांस सेल और एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम के सहयोग से सन्देश चौधरी पुत्र मोहन चौधरी निवासी मल्लाह पुरवा थाना करण्डा जनपद गाजीपुर उम्र करीब 23 वर्ष को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास सर्विस लेन पर ग्राम धरवारकला थाना कासिमाबाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त काफी समय से फरार चल रहा था और उसके विरुद्ध वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा 03 मई 2026 को 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।read more:https://pahaltoday.com/complete-the-incomplete-construction-work-within-the-time-limit-dm/
गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ जनपद गाजीपुर और वाराणसी में कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट और अन्य आपराधिक प्रकरण शामिल हैं। पुलिस के अनुसार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास लंबा रहा है और वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना कासिमाबाद पुलिस टीम, सर्विलांस सेल गाजीपुर और एसटीएफ लखनऊ की टीम की अहम भूमिका रही।