कांग्रेस को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष गौरव गोगोई हारे, भाजपा को प्रचंड बहुमत

जोरहाट सीट से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई को हार मिली है, जबकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राज्य में स्पष्ट बहुमत हासिल कर सत्ता बरकरार रखी है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में भाजपा-नीत एनडीए गठबंधन ने 99 सीटों पर बढ़त बनाकर बहुमत का आंकड़ा पार किया है, वहीं कांग्रेस केवल 25 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जोरहाट सीट पर भाजपा के हितेंद्र नाथ गोस्वामी ने कांग्रेस नेता गोगोई को शिकस्त दी। गोस्वामी ने 69,439 मत मिले, जबकि गोगोई को 23,182 से अधिक मतों के अंतर से हार मिली।read more:https://pahaltoday.com/sensation-in-payagpur-four-girls-missing-from-the-same-neighborhood-three-minors-included/राज्य भर में भाजपा की मजबूत पकड़ दिख रही है और एनडीए गठबंधन ने 50 प्रतिशत से अधिक वोट शेयर हासिल किया है। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 126 सीटों के रुझानों के अनुसार, भाजपा 79 सीटों पर आगे है, उसके गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) आठ सीटों पर और बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) एक सीट पर जीत दर्ज कर चुका है और आठ पर आगे है। इसके विपरीत, कांग्रेस 25 सीटों पर आगे है, जबकि उसकी सहयोगी रायजोर दल दो सीटों पर। अखिल भारतीय संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (एआईयूडीएफ) दो सीटों पर और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) एक निर्वाचन क्षेत्र में आगे है। अन्य प्रमुख परिणामों में, असम के शिक्षा मंत्री रानोज पेगू ने धेमाजी सीट पर कांग्रेस के शैलेन सोनोवाल को 32,229 मतों के बड़े अंतर से हराया। मुख्यमंत्री सरमा जालुकबारी निर्वाचन क्षेत्र में अपनी बढ़त बनाए हैं। वहीं, खोवांग निर्वाचन क्षेत्र में पहले आगे चल रहे असम जातीय परिषद के लुरिंज्योति गोगोई अब भाजपा के चक्रधर गोगोई से पीछे हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *