दशमोत्तर छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर, संस्थानों को भी समय से करना होगा अग्रसारित

गाजीपुर। शैक्षिक सत्र 2026-27 में दशमोत्तर छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्र-छात्राओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। शासन की ओर से छात्रवृत्ति वितरण के लिए संशोधित समय-सारिणी जारी कर दी गई है। इसके तहत सामान्य, पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र छात्र-छात्राओं को निर्धारित समय के भीतर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि कक्षा 9 से 12 तक को छोड़कर अन्य दशमोत्तर कक्षाओं के छात्र-छात्राओं के लिए नवीनीकरण (रिन्यूवल) और नवीन (फ्रेश) आवेदन की अंतिम तिथि 13 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि नवीनीकरण के ऑनलाइन आवेदन पत्रों को शिक्षण संस्थानों की ओर से 15 नवंबर तक अग्रसारित किया जाएगा। वहीं, नवीन आवेदन पत्रों को संस्थानों द्वारा अग्रसारित करने की अंतिम तिथि 17 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद के सभी दशमोत्तर शिक्षण संस्थानों एवं छात्र-छात्राओं से अपील की है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आवेदन और सत्यापन सहित सभी आवश्यक प्रक्रियाएं समय से पूरी कर लें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ समय से मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *