गोसेवा आयोग के सदस्य दीपक गोयल जी ने  मीरपुर हिंदू एवं कलछीना गो आश्रय स्थलों का किया निरीक्षण, गोवंश के समुचित भरण-पोषण एवं बेहतर रखरखाव के दिए निर्देश।

गाजियाबाद, गोसेवा आयोग के सदस्य  दीपक गोयल जी द्वारा दिनांक 04 नवंबर 2026 को जनपद गाजियाबाद के विकास खण्ड लोनी के बृहद गो संरक्षण केंद्र मीरपुर हिंदू का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गो आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश के भरण-पोषण, रखरखाव, स्वच्छता एवं उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित किया कि गोवंश के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में हरा चारा, दाना एवं भूसा आदि की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गो आश्रय स्थल में साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था बनाए रखी जाए, जिससे संरक्षित गोवंश को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध हो सके।उन्होंने आगामी दीपावली एवं गोवर्धन पूजा के पर्व के दृष्टिगत गो आश्रय स्थल की रंगाई-पुताई एवं साफ-सफाई कराते हुए समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के अवसर पर गोवंश का विधिवत गोपूजन किया जाए तथा इस पुनीत कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों को भी आमंत्रित कर उनकी सहभागिता सुनिश्चित की जाए।उल्लेखनीय है कि बृहद गो संरक्षण केंद्र मीरपुर हिंदू का संचालन ओम फाउंडेशन द्वारा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संस्था के प्रतिनिधि के मौके पर उपलब्ध होने पर सदस्य  दीपक गोयल द्वारा व्यवस्थाओं के प्रति अपेक्षित गंभीरता न बरतने पर नाराजगी व्यक्त की गई तथा भविष्य में समस्त कार्यों का नियमित रूप से अपनी देखरेख में गुणवत्तापूर्ण ढंग से संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइसी क्रम में दिनांक 05 नवंबर 2026 को विकासखंड भोजपुर के ग्राम कलछीना स्थित अस्थायी गो आश्रय स्थल का भी निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर गोपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया तथा गोवंश का विधिवत पूजन किया गया। उन्होंने गोवंश के भरण-पोषण एवं रखरखाव की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से पर्याप्त मात्रा में भूसा, दाना एवं हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि गोवंश का समुचित पालन-पोषण हो सके।उन्होंने पात्र गोवंश को इच्छुक एवं योग्य पशुपालकों की सुपुर्दगी में दिए जाने, गो आश्रय स्थल का नियमित दैनिक भ्रमण करने तथा भ्रमण के दौरान व्यवस्थाओं एवं गोवंश की स्थिति का समुचित अभिलेखीकरण किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गोवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ-साथ उनके बेहतर भरण-पोषण और स्वास्थ्य की देखभाल सभी संबंधित ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, नगर विकास विभाग, पशुपालन विभाग के अधिकारियों एवं गोआश्रय संचालक की प्राथमिक जिम्मेदारी है। दीपक गोयल ने निर्देशित किया कि गो आश्रय स्थलों में शासन की मंशा के अनुरूप सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। गोवंश के संरक्षण, सेवा एवं बेहतर रखरखाव के लिए सभी संबंधित अधिकारी एवं संस्थाएं पूर्ण जिम्मेदारी एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। बताया कि पुनः शीघ्र निरीक्षण किया जाएगा और व्यवस्थाएं बेहतर होने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *