जीएसटी इंस्पेक्टर पद पर चयन से गांव में खुशी, विवेक यादव का हुआ भव्य स्वागत

गाजीपुर। तहसील जखनिया क्षेत्र के ग्राम मधुबन, पोस्ट मलिकपुरा निवासी विवेक यादव पुत्र विजय शंकर यादव का जीएसटी इंस्पेक्टर के पद पर चयन होने पर गांव एवं क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी इस सफलता पर ग्रामीणों ने स्वागत समारोह आयोजित कर उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।स्वागत समारोह का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील यादव के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह यादव तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक जखनिया त्रिवेणी राम उपस्थित रहे। अतिथियों एवं ग्रामीणों ने विवेक यादव को माला पहनाकर सम्मानित किया तथा उनकी सफलता पर बधाई दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनिहारी रमेश यादव, जयराम यादव, जमुना यादव, ब्लॉक अध्यक्ष श्रीराम यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य नागेंद्र यादव, संजय यादव तिलोकपुर, साहब सिंह यादव, पूर्व प्रधान रमेश यादव, पप्पू गुप्ता, चंदन यादव, जगन्नाथ यादव पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवा ने अपनी मेहनत और लगन के बल पर जीएसटी इंस्पेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पद पर चयनित होकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विवेक की सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।समारोह के दौरान ग्रामीणों ने विवेक यादव का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *