गाजीपुर। दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित आस्था आजीविका स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत टाडिया, पोस्ट शमपुर, विकासखंड मनिहारी की ओर से अगरबत्ती, धूपबत्ती, मच्छरनाशी अगरबत्ती, सांबरानी कप आदि के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को गाजीपुर विकास भवन में किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कौस्तुभ मणि पाठक, पीडीएस एवं खंड विकास अधिकारी मनिहारी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा शुरू किए गए लघु उद्योग की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/अगरबत्ती, धूपबत्ती और मच्छरनाशी अगरबत्ती समेत अन्य उत्पादों के निर्माण से समूह से जुड़ी महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार का अवसर मिलेगा। तैयार उत्पादों की बिक्री से समूह की आय बढ़ने के साथ ही महिलाओं की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। गांव में ही रोजगार उपलब्ध होने से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।कार्यक्रम के दौरान समूह की महिलाओं ने उत्पाद निर्माण और विपणन को लेकर अपनी तैयारियों की जानकारी दी। चिड़िया, निर्मला और सुनील राजभर सहित समूह से जुड़े लोगों ने बताया कि उत्पादों के निर्माण के साथ उनकी बिक्री के लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने समूह को आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।स्वयं सहायता समूह की यह पहल ग्रामीण महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।