बैंकॉक में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्री गणेश पूजा

गोरखपुर/बैंकॉक। 19 सितंबर को इंडिया-थाई चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रांगण में श्री गणेश पूजा उत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। भगवान श्री गणेश की स्थापना एवं पूजा-अर्चना श्री पवन मिश्रा (CEO- PSG Group and Indo – Thai News)ने सपत्नीक विधि-विधान से संपन्न की। पूजा के बाद आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम में भारत और थाईलैंड के अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता की। उनकी उपस्थिति ने समारोह को विशेष भव्यता प्रदान की। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से भारतीय परंपरा, कला और धार्मिक आस्था की सुंदर झलक देखने को मिलीउपस्थित लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया और भगवान श्री गणेश से सुख, शांति, समृद्धि एवं विश्व कल्याण की प्रार्थना की।श्री गणेश पूजा उत्सव का आयोजन डॉ. संजय कुमार एवं उनकी सहयोगी टीम द्वारा किया जाता है। इस वर्ष आयोजन ने लगातार आठवें वर्ष का सफल पड़ाव पूरा किया। यह उत्सव भारत और थाईलैंड के बीच सांस्कृतिक एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों को मजबूत करने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को विदेश में जीवंत बनाए रखने का महत्वपूर्ण माध्यम बनता जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *