सुंदरीकरण के बाद बदला पंचायत भवन का स्वरूप, ग्रामीणों ने सराहा

म्योरपुर, सोनभद्र। विकासखंड म्योरपुर की ग्राम पंचायत रासपहरी में पंचायत भवन का सुंदरीकरण कराकर उसका स्वरूप आकर्षक बनाया गया है। ग्राम प्रधान शीतल देवी के प्रयास से पंचायत भवन की दीवारों पर आकर्षक रंग-रोगन के साथ स्वच्छता संदेश और सरकारी योजनाओं से संबंधित वॉल पेंटिंग कराई गई है। परिसर में साफ-सफाई के साथ पौधरोपण भी कराया गया है। सुंदरीकरण के बाद पंचायत भवन पहले की अपेक्षा अधिक व्यवस्थित और आकर्षक नजर आ रहा है। पंचायत भवन में ग्रामीणों की बैठक, पंचायत संबंधी कार्यों और विभिन्न सरकारी गतिविधियों के संचालन में भी सुविधा होने लगी है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सुंदरीकरण की सराहना करते हुए कहा कि सार्वजनिक भवनों को इसी तरह व्यवस्थित और स्वच्छ रखने से ग्रामीणों में भी जागरूकता बढ़ती है।ग्रामीण बेचन, राकेश अग्रहरि, कमलेश मिश्रा, सुनील, भोला, सीताराम प्रजापति, धर्मेंद्र शर्मा और अरुण सोनी समेत अन्य ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और सचिव के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *