रासपहरी में रामलीला आयोजन को लेकर हुई बैठक

म्योरपुर, सोनभद्र। श्री रामलीला समिति रासपहरी की अनौपचारिक बैठक रविवार को रामलीला मैदान में पूर्व ग्राम प्रधान रामदयाल प्रजापति की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में ग्रामीणों, समिति सदस्यों एवं रामलीला मंडली के पात्रों ने आगामी रामलीला मंचन की तैयारियों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी रासपहरी में श्री रामलीला का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ग्रामीणों से सहयोग की अपील की गई।

read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/बैठक में सुनील कुमार अग्रहरि, राकेश कुमार अग्रहरि, भोलानाथ सोनकर, अरुण कुमार प्रजापति, सीताराम, नंदलाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व रामलीला पात्र मौजूद रहे। बैठक के अंत में आगामी 23 सितंबर 2026 को शाम चार बजे रामलीला मैदान में औपचारिक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया। औपचारिक बैठक में गत वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत करने के साथ पुरानी समिति को भंग कर नई समिति का सर्वसम्मति से गठन किया जाएगा। इसके अलावा आगामी रामलीला मंचन की व्यवस्थाओं एवं पदाधिकारियों के दायित्वों का निर्धारण किया जाएगा। समिति ने सभी ग्रामीणों से निर्धारित समय पर बैठक में पहुंचकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *