शक्तिनगर, सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस ने एक महिला को 759 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/बिटाई देवी पत्नी श्याम सुंदर निवासी ग्राम पोड़ी, थाना बिंधनगर, जनपद सिंगरौली, मध्य प्रदेश, हाल पता राजा परसवार (बैगा बस्ती), थाना शक्तिनगर, सोनभद्र को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से 759 ग्राम गांजा बरामद किया। बरामदगी के मामले में थाना शक्तिनगर में मु0अ0सं0 175/2026, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने बताया कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव प्रभारी चैकी बीना, महिला हेड कांस्टेबल निधि, कांस्टेबल सत्यम कुमार सरोज और कांस्टेबल अमन सिंह शामिल रहे।