मिशन शक्ति फेज-5.0: बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस ने किया पैदल गश्त, एंटी रोमियो टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

गाजीपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर जिले में मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान लगातार चलाया जा रहा है। रविवार को अभियान के तहत पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मुख्य बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।पुलिस टीमों ने बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भ्रमण करते हुए महिलाओं और बालिकाओं को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों तथा उनकी सुरक्षा के लिए उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteसाथ ही आमजन से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने की अपील की गई।वहीं, अभियान के तहत जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों पर नजर रखी गई तथा शोहदों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।पुलिस विभाग ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को लेकर जागरूकता और निगरानी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *