नगीना । भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष बाल्मीकि को क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर यहां वाल्मीकि बस्ती मैं खुशी का माहौल है। सोमवार की दोपहर को वाल्मीकि प्रवेश द्वार पर अरविंद कुमार, गोविंद सिंह,अतुल सूद, रोहन वाल्मीकि आदि की देख रेख में दर्जनों लोगों ने एक दूसरे को मिष्ठान आदि खिलाकर खुशी का इजहार करते हुए सुभाष वाल्मीकि को शुभकामनाएं दी। उनका कहना है कि जब ये पता चला कि बीजेपी के कद्दावर नेता सुभाष बाल्मीकि को बहुत बड़ी जिम्मेदारी के रूप मैं उनको क्षत्रीय उपाध्यक्ष चुना गया तभी समाज के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई थी।read more:https://pahaltoday.com/mobile-court-visits-ballia-to-hear-grievances-of-persons-with-disabilities-state-commissioner-issues-strict-directives/और आज ढोल नगाड़े बजाते हुए मोहल्ले में जुलूस निकाला और हम लोगों में खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा । अंशु पवार के निवास पर भी कार्यक्रम हुआ।इस अवसर पर अंशु पवार, गोविंद सिंह. पंकज भारती, अतुल सूद, शिवम सूद ,अजय काजल सूद, विशु , अभय कुमार ,अरविंद कुमार , अंकुश कुमार, ललित कुमार, विसाल, बिट्टू, अरुण कुमार, सोनू कुमार, दीपू कुमार,जितेन्द्र कुमार, गौरव कुमार, गोतम कुमार, अमित कुमार,अरुण कुमार, ज्ञानचंद, आकू कुमार, उषा देवी समेत दर्जन भर महिलाएं मौजूद रही।