उपचार के दौरान युवक की मौत परिजनों ने किया हंगामा ग्रामीणों ने हथियारों को  फांसी की मांग 

हापुड  नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनोली में 4 सितंबर को दबंगों ने पथराव  फायरिंग करते हुए तीन लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया जिसमें दीपक को गोली लगी जिसका इलाज मेरठ के मेडिकल कॉलेज में चल रहा था इलाज के दौरान दीपक की मौत हो गई गांव में एंबुलेंस से शव पहुंचने पर गांव में हां हा कार मच गया परिजन व ग्रामीणों ने शव को सडक पर रखकर हंगामा किया थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार के प्रयासों के बाद ग्रामीणों ने सडक से शव उठाया कहा लापरवाही बरसाने वाले चौक इंचार्ज,कांस्टेबल को पुलिस अधीक्षक द्वारा सस्पेंड कर दिया गया वहीं पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया जिनके खिलाफ हत्या का मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/ग्राम बदनौली में दो पक्षों के मध्य हुई मारपीट / फायरिंग की घटना में संलिप्त 05 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से कार व घटना मे प्रयुक्त अवैध असलहा बरामद । नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया 4 सितंबर दो पक्षों की मोटरसाइकिल टकराने से तीन लोगों के बीच झगड़ा और पथराव,हो गया घायलों को मेरठ कॉलेज मेरट में भर्ती कराया गया  आरोपी गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक कुवर ज्ञानजय सिंह के आदेश अनुसार एडिशनल विनीत कुमार भटनागर के नेतृत्व में टीमों गठन किया गया  अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस द्वारा थाने के मु०अ०सं० 520/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 115(2), 352, 109(1), 351(3), 125 बीएनएस व 3 (2)V एससी/एसटी एक्ट में नामजद 05 अभियुक्तोंसंदीप 2. जगदीश 3. विपिन 4 सचिन 5. कपिल पुत्र ओमपाल निवासी बनौली थाना नगर कोतवाली जनपद हापुड़ को बदनौली फाटक के पास से गिरफ्तार किया गया है एवं अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *