मनोज कुमार गुर्जर के महासचिव बनने पर जनपद में बसपा होगी मजबूत – बसपा जिला अध्यक्ष डॉ एके कर्दम 

हापुड़ बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती के आदेशानुसार मंडल कोऑर्डिनेटर जगमाल पाल बसपा जिलाध्यक्ष डॉ. ए.के. कर्दम ने वरिष्ठ नेता एवं गुर्जर नेता मनोज गुर्जर को जिला महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी।
इस अवसर पर गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा अध्यक्ष राजू जाटव, जिला उपाध्यक्ष जिया परवेज, पदम सिंह जाटव, शिवकुमार जाटव, प्रमोद कुमार, जितेंद्र सिंह आदि ने कहा कि गुर्जर नेता मनोज गुर्जर को जिला महासचिव बनाए जाने से जनपद में बसपा और मजबूत होगी तथा ओबीसी समाज के मतदाताओं को बसपा से जोड़ने के लिए एक मजबूत स्तंभ मिला है।read more:https://pahaltoday.com/protest-by-the-all-gondwana-students-association-and-the-gond-community/इस अवसर पर गुर्जर नेता मनोज गुर्जर ने कहा जनपद की तीनों विधानसभा सीटों को जीतने के लिए ओबीसी समाज को भारी तादाद में बसपा से जोड़ा जाएगा 2027 के विधानसभा चुनाव में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई गई भाजपा सरकार में आम जनता के साथ हो रहे शोषण से मुक्ति दिलाई गई भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार के मुखिया देश और प्रदेश में महंगाई रोकने में नाकाम हो रहे हैं गैस पेट्रोल डीजल महंगा होने से किसान मजदूर हाहाकार मचा रहा है वहीं सब्जियां चीनी दाल गुड शक्कर महंगाई छू रहे हैं और भाजपा सरकार के मुखिया एसी रूम में बैठकर उद्योगपतियों के पक्ष में नीतियां बना रहे हैं जिससे गरीब गरीब होता जा रहा है अमीर अमीर होता जा रहा है ऐसी सरकार को 2027 के चुनाव में उखाड़ कर फेंकने का काम बहुजन समाज पार्टी के मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती करेंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *