जिलाधिकारी कविता मीना ने एफएलसी सेंटर का किया औचक निरीक्षण

हापुड जिलाधिकारी कविता मीणा के द्वारा एफएलसी केंद्र का औचक निरीक्षण क्या-क्या निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, विद्युत व्यवस्था एवं BEL/ECIL के इंजीनियरों द्वारा की जा रही तकनीकी जांच प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में,संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एफएलसी सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम,रखे जाएं, बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहे तथा सीसीटीवी कैमरे 24×7 क्रियाशील रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *