चार दशक की साहित्यिक एवं सामाजिक सेवा के लिए अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ सम्मानित

गाजीपुर। साहित्य चेतना समाज, गाजीपुर के संस्थापक अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ को साहित्य, संस्कृति एवं समाज सेवा के क्षेत्र में विगत चार दशकों से किए जा रहे उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।शिक्षक दिवस के अवसर पर स्वामी विवेकानन्द इंटर कॉलेज में विद्यालय के तत्वावधान में सम्मान समारोह एवं कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। समारोह में बतौर अतिथि पूर्व सांसद धनंजय सिंह एवं विधान परिषद सदस्य बृजेश सिंह ‘प्रिन्सू’ ने अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ को अंगवस्त्रम, स्मृति-चिह्न एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में उनके साहित्यिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक योगदान की सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ ने साहित्य और संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन के साथ ही समाजसेवा के क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभाई है। चार दशकों से उनका यह रचनात्मक एवं सामाजिक सफर नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायी है।अमरनाथ तिवारी ‘अमर’ के सम्मानित होने पर साहित्य चेतना समाज परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *