बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में गैस सिलेंडर  को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी, जांच की मांग

जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लॉक नकहा क्षेत्र से गैस सिलेंडर वितरण को लेकर उपभोक्ताओं की शिकायतें सामने आने का दावा किया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचने वाले कंज्यूमरों को गैस एजेंसी संचालक रमाकांत वर्मा द्वारा कथित रूप से परेशान किया जाता है और उन्हें भ्रमित किया जाता है। कई उपभोक्ताओं ने इस संबंध में शिकायत किए जाने की बात कही है।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहले से ही लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में रसोई गैस जैसी आवश्यक वस्तु के लिए उपभोक्ताओं को यदि अतिरिक्त परेशानी उठानी पड़ रही है, तो यह गंभीर विषय है। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले को घोर निंदनीय बताते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।उपभोक्ताओं का कहना है कि संबंधित अधिकारियों द्वारा गैस वितरण व्यवस्था की जांच कर वास्तविक स्थिति सामने लाई जाए और यदि शिकायतें सही पाई जाती हैं तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाए। वहीं, मामले में गैस एजेंसी संचालक का पक्ष और प्रशासन की जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *