एमएलसी अवनीश पटेल ने किया सड़क का शिलान्यास

बाराबंकी। विकासखंड देवा क्षेत्र के मैनाहार स्थित न्यू विकास हाई स्कूल तक बनने वाली इंटरलॉकिंग सड़क का शिलान्यास शनिवार को स्नातक क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) अवनीश पटेल ने पूजा-अर्चना के साथ किया। देवा रोड से विद्यालय तक बनने वाली इस इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण से स्कूल आने-जाने वाले सैकड़ों छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीणों को भी राहत मिलेगी। सड़क नहीं होने के कारण बरसात के दौरान मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की समस्या बनी रहती थी। सड़क निर्माण पूरा होने के बाद आवागमन सुगम होने की उम्मीद है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteशिलान्यास कार्यक्रम में मिशन सरदार पटेल के जंग बहादुर पटेल, शिक्षक नेता अरुण कुमार, जिलाध्यक्ष सतीश यादव, मंडल अध्यक्ष देवा सचिन रावत, ओम दिव्य ज्योति इंटर कॉलेज के प्रबंधक शिवहरी वर्मा, प्रतिभा इंटर कॉलेज भयारा मोड़ के प्रबंधक गुरुमिलन वर्मा, श्रीमती महादेवी स्कूल के प्रबंधक लालजी यादव, अनूप, न्यू आदर्श स्कूल खेवली के प्रबंधक महेंद्र विक्रम सिंह वर्मा, श्रवण वर्मा, अमरीश वर्मा, एचबी पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सहित बड़ी संख्या में अभिभावक और क्षेत्र के संभ्रांत लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार ने सभी अतिथियों और आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *