मोदी का देशवासियों को बड़ा संदेश, बोले- विदेश यात्रा और गैर-जरूरी सोना खरीदने से बचें

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की 7.8 प्रतिशत की शानदार आर्थिक विकास दर (GDP Growth Rate) हासिल करने पर देशवासियों को बधाई दी है।इंस्टाग्राम पर एक विशेष वीडियो संदेश साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को 140 करोड़ नागरिकों के संकल्प और पुरुषार्थ की जीत बताया।इसके साथ ही उन्होंने वैश्विक संकटों के बीच भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का जिक्र करते हुए देशवासियों से स्वदेशी अपनाने और विदेशी निर्भरता घटाने की पुरजोर अपील की।

वैश्विक संकट के बीच भारत की तेज छलांगविपक्ष पर तंज
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध, आपूर्ति श्रृंखला में बाधा और कोविड काल के बाद की अनिश्चितताओं से जूझ रही है, इसके बावजूद भारत सबसे तेज गति से आगे बढ़ रहा है। विपक्ष पर सीधा निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश के भीतर ही कुछ लोग घोर निराशा के गर्त में डूबे हैं और लगातार झूठ फैलाकर जनता को गुमराह करने में लगे हैं।इन सभी बाधाओं को पार करते हुए भारत ने 7.8% की विकास दर का आंकड़ा छूकर अपनी ताकत साबित की है।read more:https://pahaltoday.com/jan-adhikar-party-demands-caste-census-and-other-measures/

डेस्टिनेशन वेडिंग से बचेंगैरजरूरी हो तो सोना  खरीदें
अर्थव्यवस्था को और अधिक रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री ने ‘आत्मनिर्भर भारत’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ पर जोर दिया। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें और शादियां विदेशों में (डेस्टिनेशन वेडिंग) करने की बजाय देश में ही करें।इसके अलावा उन्होंने कहा कि अगर बहुत जरूरी न हो तो सोना खरीदने से भी परहेज करें, ताकि देश की पूंजी देश के विकास में काम आ सके।

2047 तक विकसित भारत सौंपने का आह्वान
पीएम मोदी ने विश्वास जताया कि नीति सही और नीयत साफ हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने कहा कि हम जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर बल देंगे, आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 तक अपनी युवा पीढ़ी को उतना ही समृद्ध और ‘विकसित भारत’ सौंप सकेंगे।उन्होंने देशवासियों से अपने पुरुषार्थ और संकल्प शक्ति के दम पर भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *