बहराइच ( मिहींपुरवा )। थाना मोतीपुर क्षेत्र के बलईगांव में सोमवार को गम गमा नाला में नहाते समय एक 20 वर्षीय युवक डूब गया। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दीजानकारी के अनुसार रवि पुत्र पृथ्वी शमशेर, उम्र करीब 20 वर्ष, निवासी बलईगांव थाना मोतीपुर, जिला बहराइच नाले में नहाने गया था।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। तत्काल सूचना पर चौकी इंचार्ज अजीस कुशवाहा स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की तथा खुद भी नाले में उतर कर शव खोजा लेकिन काफी प्रयास के बावजूद खबर लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस मौके पर मौजूद है तथा घटनाक्रम की जानकारी जुटा रही है तथा युवक की तलाश जारी है।