भृगु एक्सप्रेस में सीट को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 10 लोग हिरासत में

बलिया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर सोमवार को ट्रेन संख्या 22427 भृगु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक रेलवे अनुभाग गोरखपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत क्षेत्राधिकारी रेलवे बलिया अनुभाग गोरखपुर के आदेश पर उपनिरीक्षक मुकेश यादव हमराह पुलिसकर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों व वस्तुओं की चेकिंग कर रहे थे।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/इसी दौरान रेलवे स्टेशन बलिया के प्लेटफार्म नंबर चार पर भृगु एक्सप्रेस की जनरल बोगी में सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों के बीच मारपीट की सूचना मिली।सूचना पर उपनिरीक्षक मुकेश यादव पुलिस टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर चार के पूर्वी छोर पर ट्रेन की पीछे वाली जनरल बोगी में पहुंचे। मौके पर दो पक्ष आपस में सीट पर बैठने को लेकर विवाद और मारपीट करते मिले। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया, लेकिन वे शांत होने को तैयार नहीं हुए और आपस में फौजदारी पर आमादा हो गए।पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना को देखते हुए प्रथम पक्ष के शशि कुमार, रविन्द्र राजभर, सनूप राजभर, रामप्रवेश राजभर और पंकज खरवार तथा द्वितीय पक्ष के विमलेश यादव, धन्नू यादव, मंजीत यादव, विवेक कुमार गुप्ता और अनिल कुमार को कारण गिरफ्तारी बताते हुए धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया।पुलिस के मुताबिक, सभी के विरुद्ध धारा 170/135/126 बीएनएसएस के तहत चालान की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर विवाद बढ़ने से रोक दिया गया और शांति एवं कानून व्यवस्था कायम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *