बलिया। जनपद में बाढ़ का स्थाई समाधान होना चाहिए।मेरा मानना है कि तीन-चार सालों का पैसा एक ही बार आ जाए और बाढ़ का स्थाई समाधान हो जाय। उक्त बातें बांसडीह विधानसभा के उम्मीदवार रह चुके और सपा नेता सुशांत राज पाठक ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। पाठक ने कहा कि मेरा मन है कि जैसे हर साल कभी 20,कभी 25,कभी 30,कभी 35 करोड़ रुपया आ रहा है।पैसा हर साल आ रहा है और बंदरबांट हो रहा है। विधायक से लेकर अधिकारी तक पैसों को लूट जा रहे हैं।मेरा मानना है कि इसका पहले से जांच हो कि कहां-कहां जरूरत है। वहां पर 4 साल के पैसे को आप वहां पर एक साथ लगाइए।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/जब पूरा पैसा एक साथ लगाएंगे। तो हमें लगता है कि जो भी गांव गठन होने वाले हैं। उनको बंदे के दूसरे साइड जमीन मकान का पैसा देकर, उनको परमानेंट शिफ्ट भी किया जा सकता है।लेकिन बाढ़ का आडिट तो होता नहीं है।तो विधायक जी और अधिकारी ये मान कर बैठे हैं कि हर साल बाढ़ आयेगी तो इनका बोनस आयेगा।और एक ही साथ जब जितना बन पड़े लूट लिया जाय।तो 107 करोड़ में ये 50-60 करोड़ लूटकर बैठे हैं। परमानेंट इलाज यही है कि पांच साल का पैसा एक साथ आये।और एक साथ परमानेंट काम हो और इसमें अच्छी कम्पनियों जैसे टाटा है एल एंड टी है।इन कम्पनियों से काम कराया जाय।ये लोकल ठेकेदारों को देकर जो बंदरबांट हो रहा है।एल एंड टी जैसी कम्पनियों को काम दिया जाय।जो इस काम में माहिर हैं।