मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत गाजीपुर में पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

गाजीपुर । उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत सोमवार को जनपद गाजीपुर में पुलिस ने व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया।अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया। पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित अधिकारों तथा उपलब्ध सहायता सेवाओं के प्रति भी जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इसी क्रम में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में पुलिस प्रशासन की एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनाना है। महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर अभियान के तहत जनपद में लगातार जागरूकता, गश्त और चेकिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *