मदर कॉन्वेंट स्कूल में शेरी नशिस्त व काव्य गोष्ठी आयोजित, कवियों और समाजसेवियों का हुआ सम्मान

गाज़ीपुर /मुहम्मदाबाद/मदर कॉन्वेंट स्कूल मोहम्मदाबाद में बज़्म-ए-शाम-ए-अवध के बैनर तले शेरी नशिस्त व काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें कस्बा यूसुफपुर-मोहम्मदाबाद के शायरों और कवियों ने अपना कलाम पेश कर वाहवाही लूटी.डॉ. एस. ज़फ़र असलम, सैफी सलेमपूरी, डॉ. अहकम ग़ाज़ीपुरी, सुमन यूसुफपुरी, डॉ. तारिक़ अहमद और सरवर मुहम्मदाबादी वगैरह शायरों और कवियों ने अपना कलाम पेश किया.इस अवसर पर अपर श्रमायुक्त कानपुर  शमीम अख्तर को प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव वसीम रज़ा ने अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया.नशिस्त व गोष्ठी में डॉ. एस. ज़फ़र असलम के “अभी तो शहरे अज़ीयत में इब्तेदा है मेरी/अभी पता ही नहीं है कि क्या ख़ता है मेरी”, सैफी सलेमपूरी के “भूक में भीख से मेहनत को गनीमत समझा/वरना इन हाथों में छाले नहीं देखे जाते “, डॉक्टर अहकम ग़ाज़ीपुरी के “ग़ैर मुल्कों में पढ़ी जाती हैं ग़ज़लें मेरी/सुनके क्यों आपको यह फिक्रे हसद होती है”, सुमन यूसुफपुरी के “तुम्हारी बेरुख़ी क्यों पा रहा हूँ/मोहब्बत करके मैं देखता रहा हूँ”, डॉ. तारिक़ उतरौलवी के “खुश्क़ होंठों पर गुले तर देखना/मेरी आँखों में मुक़द्दर देखना”,।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignette सरवर मुहम्मदाबादी के “हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई मिलजुलकर सब रहते हैं/यूसुफपुर-मुहम्मदाबाद की शानो-शौकत जिंदाबाद” शेर को काफ़ी पसंद किया गया.नशिस्त के आख़िर में सभी शायरों- कवियों के अलावा शैक्षिक व सामाजिक कार्यों में रूचि लेने और इसे बढ़ावा देने के लिए मास्टर इज़हार अंसारी, पूर्व सभासद श्री सरफराज़ अंसारी, मौजूदा सभासद श्री ममशाद अंसारी और प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के महासचिव श्री वसीम रज़ा को सम्मानित करते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया.इस अवसर पर डॉ. फतह मुहम्मद, डॉ. जावेद अंसारी, डॉ. अनवर अहमद, सरफराज़ अंसारी, ममशाद अंसारी, वसीम रज़ा, मास्टर इजहार अंसारी,  एजाज़ अंसारी, मास्टर महताब आलम, इस्लाहुद्दीन सिद्दीकी, नसीम अख्तर, हाफ़िज़ अय्यूब अंसारी, इंजीनियर आबिद इसरार, नजरुल अंसारी, नुमान अख्तर, हाफ़िज़ ज़फीर अंसारी, अमीर हसन अंसारी , सद्दीक अंसारी, ऐनुल हसन, अफ़जल अंसारी , नौशाद अंसारी , इलताफ़ अंसारी , मु• ईसा अंसारी,  अशरफ अली, मोहम्मद मुमताज़ अंसारी, जमाल अख्तर, कामरान उमर अंसारी, ज़ैद, उबैद और उमैर वगैरह श्रोता मौजूद रहे.संचालन डॉक्टर अहकम गाज़ीपुरी और अध्यक्षता डॉ. एस ज़फ़र असलम ने किया. आयोजक डॉ. वसीम अख्तर ने सभी शायरों-कवियों और सम्मानित श्रोताओं को धन्यवाद ज्ञापित किया.।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *