गाजीपुर । महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के तहत रविवार को जिले में पुलिस ने व्यापक जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, संवेदनशील स्थानों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त कर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/पुलिस टीमों ने आमजन से संवाद करते हुए महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए संचालित विभिन्न हेल्पलाइन एवं पुलिस सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करने की अपील की गई।इसी क्रम में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों ने संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग अभियान चलाया। टीमों ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध रूप से घूमने वाले युवकों से पूछताछ की तथा महिलाओं और बालिकाओं से छेड़छाड़ या अभद्रता करने वाले शोहदों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनमें सुरक्षा का भरोसा पैदा करना पुलिस की प्राथमिकता है। अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।