गाजीपुर में साइबर ठगी के 2900 रुपये पुलिस ने कराए वापस, जंगीपुर साइबर हेल्प डेस्क की त्वरित कार्रवाई

गाजीपुर। थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए साइबर धोखाधड़ी के शिकार एक व्यक्ति के 2,900 रुपये सफलतापूर्वक वापस करा दिए। धनराशि खाते में वापस आने पर पीड़ित ने गाजीपुर पुलिस एवं साइबर हेल्प डेस्क के प्रति आभार जताया।
ग्राम मदारपुर निवासी राहुल कुमार गौरव पुत्र हरिश्चन्द्र प्रसाद ने 2,900 रुपये की साइबर धोखाधड़ी के संबंध में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना जंगीपुर की साइबर हेल्प डेस्क ने NCRP पोर्टल से प्राप्त शिकायत संख्या 23101260004990 पर तत्काल कार्रवाई शुरू की।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteपुलिस टीम ने MONEY RESTORATION PORTAL के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी की पूरी धनराशि 2,900 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दी। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को आर्थिक राहत मिली।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जमालुद्दीन एवं कांस्टेबल आलोक कुमार मौर्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से साइबर अपराध की रकम वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।साइबर ठगी होने पर तत्काल करें शिकायत गाजीपुर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर घबराएं नहीं और तत्काल 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें। साथ ही राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल⁠� पर शिकायत दर्ज कराएं। समय रहते शिकायत करने से ठगी गई धनराशि को वापस कराने की संभावना बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *