गाजीपुर जखनियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां एपिसोड रविवार को जखनियां मंडल प्रथम के बूथ संख्या 241 पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सुना। इस दौरान मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सफलता का उल्लेख करते हुए बताया कि अभियान के दौरान आठ करोड़ से अधिक सेल्फी अपलोड की गईं। फिजी से लेकर सैन फ्रांसिस्को तक तिरंगे की गूंज दिखाई दी। उन्होंने युवाओं और बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलकूद से जुड़ने का आह्वान किया।प्रधानमंत्री ने ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान पर विशेष जोर देते हुए युवाओं, अभिभावकों और शिक्षकों से 100 सप्ताह तक चलने वाले अभियान में बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील की।read more:https://pahaltoday.com/manveer-singh-arrested-near-nepal-border-sent-to-punjab-under-tight-security/इस अवसर पर प्रमोद वर्मा ने कहा कि ‘मन की बात’ देश के कोने-कोने में हो रहे नए प्रयासों और जमीनी बदलावों को सामने लाने का सशक्त माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री का संवाद युवाओं में नई ऊर्जा भरने के साथ उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि पीएम स्वनिधि योजना और महिला सशक्तिकरण से जुड़ी पहल से लाखों महिलाओं को नया संबल मिला है और वे आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ रही हैं।प्रमोद वर्मा ने कहा कि नशामुक्त और स्वस्थ युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर शिक्षा, खेल और सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उमाशंकर यादव, विजय गुप्ता, अशोक गुप्ता, सोमल वर्मा, भगवंती देवी, पंकज सिन्हा, प्रशांत सिंह, सचिता राजभर, अमित गुप्ता, प्रह्लाद वर्मा, रजनीश पाण्डेय, रामनाथ यादव, राजेश जायसवाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।