बहराइच (नानपारा)l भाई-बहन के स्नेह और पवित्र रिश्ते का पर्व रक्षाबंधन नानपारा नगर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गंगा-जमुनी तहजीब की खूबसूरत मिसाल भी देखने को मिली- अक्षिता श्रीवास्तव ने अदनान अंसारी की कलाई पर राखी बांधकर आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। अक्षिता ने अदनान को मिठाई खिलाकर उसकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं अदनान अंसारी ने बहन की जीवनभर रक्षा करने का संकल्प लिया।इस अवसर पर अक्षिता की माता अनामिका श्रीवास्तव-पिता अखिलेश कुमार, मामा धयान प्रकाश श्रीवास्तव एडवोकेट, अदनान के पिता शकील अंसारी, माता नसीमुन, हलीम , आयूब अंसारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह और विश्वास को मजबूत करने वाला पर्व है।read more:https://pahaltoday.com/demand-to-remove-government-country-liquor-shop-villagers-stage-protest-at-the-collectorate/#google_vignetteइस दिन बहनें अपने भाइयों की लंबी उम्र एवं सुख-समृद्धि की कामना करती हैं, जबकि भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का संकल्प लेते हैं और उन्हें उपहार देते हैं। यह पर्व आपसी मनमुटाव को दूर कर रिश्तों में फिर से मिठास घोलने का भी संदेश देता है।रक्षाबंधन को लेकर नानपारा के मुख्य बाजार में भी काफी चहल-पहल रही। दुकानों पर राखी, मिठाई, वस्त्र और विभिन्न प्रकार के उपहार खरीदने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। बाजार में बढ़ती भीड़ को देखते हुए कोतवाल नानपारा गुरु सेन सिंह, चौकी प्रभारी राजा बाजार विकास वर्मा, चौकी प्रभारी कस्बा कामेश्वर राय, पुलिस बल के साथ लगातार भ्रमण करते रहे और लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया।