नगर पंचायत रुपईडीहा का विवाद अब सांसद तक पहुंचा, अध्यक्ष ने पत्र भेजकर कार्रवाई की माँग

बहराइच ( रुपईडीहा )। नगर पंचायत रुपईडीहा में अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव और नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. उमा शंकर वैश्य के बीच चल रही खींचतान अब आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर जांच और कार्रवाई की मांग तक पहुंच गई है। दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद के बीच अध्यक्ष ने अब बहराइच सांसद डॉ. आनंद कुमार गोंड को पत्र भेजकर पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। अध्यक्ष की ओर से भेजे गए पत्र में अधिशासी अधिकारी की कार्यप्रणाली और नगर पंचायत कार्यालय से जुड़े कई मामलों पर सवाल उठाए गए हैं। अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि अधिशासी अधिकारी करीब आठ माह से कार्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं।

read more:https://pahaltoday.com/villagers-upset-over-garbage-dumping-staged-a-protest-at-the-district-collectorate/साथ ही कार्यालय के अभिलेखों और नगर पंचायत के विकास कार्यों को लेकर भी कई आरोप लगाए गए हैं। अध्यक्ष ने पत्र में फर्नीचर, डिस्प्ले रजिस्टर, कार्यवाही रजिस्टर समेत अन्य अभिलेखों को कार्यालय से बाहर ले जाने का आरोप लगाते हुए इसकी जांच की मांग की है। विकास कार्यों की यूसीसीओ वर्ष 2023 से लंबित होने का आरोप भी लगाया गया है। वहीं, अध्यक्ष ने अधिशासी अधिकारी पर गाली-गलौज, मारपीट और धमकी जैसे गंभीर आरोप भी लगाए हैं। उनका कहना है कि मामले को लेकर पूर्व में संबंधित उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका।अब अध्यक्ष ने सांसद से हस्तक्षेप करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जांच के आधार पर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम बदन यादव से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका फोन नहीं उठा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *