बहराइच ( मिहींपुरवा )l बहराइच रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सीमा जागरण मंच के बैनर तले संगठन के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय बालिकाओं तथा श्रीमती शांति रावत जिला कार्य समिति सदस्य भाजपा के साथ थाना मोतीपुर सहित अन्य थानों में तैनात पुलिस जवानों तथा भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा में मुस्तैद बलाई गांव कैंप में एसएसबी जवानों के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया। इस दौरान बालिकाओं तथा श्रीमती रावत ने जवानों की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का एहसास कराया।बालिकाओं ने जवानों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि एवं देश की सुरक्षा में सफलता की कामना की। थाना प्रभारी मोतीपुर ब्रह्मा गौड तथा एसएसबी कैंप पर तैनात इंस्पेक्टर बादल सहित जवानों ने भी बालिकाओं को स्नेह और आशीर्वाद देते हुए उनकी सुरक्षा का संकल्प दोहराया। परिवार से दूर रहकर देश की सुरक्षा में जुटे जवानों के बीच रक्षाबंधन का यह आयोजन भावनात्मक एवं आत्मीय माहौल का गवाह बना।read more:https://pahaltoday.com/ballia-police-receive-two-modern-interceptor-bikes-sp-omvir-singh-flags-them-off/
पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
इस अवसर पर सीमा जागरण मंच के प्रांत संगठन मंत्री अमर नाथ , प्रांत महामंत्री सीमा जागरण मंच अनिल कुशवाहा की गरिमा में उपस्थिति में थाना परिसर एवं एसएसबी कैंप में बेल के पौधों का रोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन का पर्व हमें रिश्तों के साथ-साथ प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा का संदेश भी देता है। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया।सीमा जागरण मंच के पदाधिकारी ने कहा कि देश की सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा में तैनात जवान परिवार से दूर रहकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं। ऐसे में बालिकाओं द्वारा उन्हें राखी बांधना जवानों के प्रति सम्मान, अपनत्व और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। आयोजन से क्षेत्रीय बालिकाओं में सुरक्षा बलों के प्रति सम्मान और राष्ट्रसेवा की भावना भी देखने को मिली। इस दौरान उपरोक्त सभी पदाधिकारी सहित प्रांत उपाध्यक्ष परमानंद ,सह संचालक हुकुम वर्मा, अनुसूचित जनजाति जिला अध्यक्ष मनीराम थारू, जिला युवा प्रमुख राहुल पोरवाल, पत्रकार रईस खान, सुरेश मौर्या, सभासद शुऐब अहमद राईन , मनीष कुमार रावत , अर्पित कुमार वर्मा, कुर्बान अली सहित क्षेत्रीय पुरुषों महिलाओं एवं बच्चों की गरिमामय उपस्थिति रही।