नगीना । सावन के चौथे सोमवार को प्राचीन सिद्धपीठ बड़ा मंदिर मुक्तेश्वरनाथ समेत क्षेत्र के सभी शिवालयों में शिवभक्त श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया और भोले बाबा को बेलपत्री व पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह से ही सभी मंदिरों व शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड देखने को मिली।सिद्धपीठ मंदिर मुक्तेश्वर नाथ के पुजारी पंडित डॉ विपिन चंद त्रिपाठी ने बताया कि सावन माह के चौथे एवं अंतिम सोमवार को मंदिर मुक्तेश्व नाथ में तड़के से दोपहर 12 बजे तक जल चढ़ाने वालों का तांता लगा रहा।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/सिद्ध पीठ में सोमवार को मौ चौधराना देवता मंदिर, जाती शिव मंदिर, पीपल महादेव मंदिर, भोला महादेव मंदिर सरायमीर, सिद्धि विनायक मंदिर पंजाबी कालौनी सहित दर्जनों मंदिरों में महिला पुरुष व बच्चों आदि शिव भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। वहीं सावन के चौथे सोमवार के अवसर पर कांवड़ियों की सुरक्षा और कड़े प्रबंध करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी नगीना राजेश कुमार सोलंकी व थाना प्रभारी नगीना विकाश कुमार पुलिस बल के साथ कांवड़ मार्गो पर पूरी रात व दिन गस्त करते रहे। दोनों पुलिस अधिकारियों के अथक प्रयासों से इस वर्ष नगीना क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा चाक चौबंद रहने से किसी प्रकार की घटना नहीं घट सकी।