कृषि एवं संबद्ध विभागों की योजनाओं की समीक्षा कर समयबद्ध लक्ष्य पूर्ति के दिए निर्देश

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कृषि विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य विभाग ,गन्ना विभाग, सहकारिता, विभाग, पशुपालन विभाग विभाग में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया कि विभाग द्वारा संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सोशल मीडिया के माध्यम से किया जाए, जिससे अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को योजनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके। इसके अतिरिक्त गत वर्ष में विभाग द्वारा संचालित सभी योजनाओं के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति, लाभान्वित लाभार्थियों की संख्या तथा उन्हें प्रदान किए गए लाभ का योजनावार सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान जिला कृषि अधिकारी को निर्देशित किया गया कि आवंटित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति, कृषकों को नवीनतम कृषि तकनीकों का प्रशिक्षण, किसानों को उर्वरकों की समयबद्ध उपलब्धता, पर्याप्त स्टॉक, पीओएस के माध्यम से पारदर्शी वितरण , अनुदानित बीजों की ऑनलाइन बुकिंग एवं ई-लॉटरी प्रक्रिया की जानकारी , किसान हित सर्वाेपरि रखते हुए सभी विभागों को समन्वित एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। दलहनी फसलों के उत्पादन एवं प्रचार-प्रसार को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गये।मत्स्य विभाग, सहायक निदेशक मत्स्य द्वारा अवगत कराया गया कि प्रधानमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य सम्पदा योजना,निषादराज वोट योजना, ग्राम समाज के तालाबों का पट्टा, सघन मत्स्य पालन हेतु एयरेशन सिस्टम की योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, विभागीय जलाशय योजना, के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।जिला गन्ना अधिकारी ने अवगत कराया कि गन्ना भुगतान रू0 297.27 करोड कर दिया गया है। अवशेष भुगतान सितम्बर, 26 तक करा दिया जायेगा।read more:https://pahaltoday.com/district-magistrate-holds-meeting-of-the-district-drinking-water-and-sanitation-mission-issues-directives/सहकारित विभाग सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता द्वारा अवगत कराया गया कि फसली ऋण पशुपालन एवं विविध ऋण, कृषि निवेश वितरण, कृषि यंन्त्र योजना,सहकार से समृद्वि योजना, कृषि अवसरचना योजना की जानकारी दी गयी।पशुपालन विभाग मुख्य पशुचिकित्साधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि मिनी नन्दिनी कृषक समृद्वि योजना, मुख्यमंत्री गौसंवर्धन योजना, सूकर पालन योजना, बकरी पालन योजना, बैकयार्ड पोल्ट्री योजना , नैपियर घास/रूट स्लिप योजना के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी गयी।उद्यान विभाग उद्यान निरीक्षक, द्वारा अवगत कराया गया कि एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना,अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति कृषकों हेतु औद्यानिक विकास राज्य सैक्टर योजना, मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक विकास योजना, परड्राप मोरक्राप माईक्रोइरीगेशन रूफ टॉप गार्डेनिंग, संचालित शीतगृह के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी।बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक समयबद्ध एवं पारदर्शी ढंग से पहुंचाया जाए तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित अनुश्रवण एवं लक्ष्य पूर्ति पर विशेष ध्यान दियाया जायें।उपस्थिति का विवरणः-उप कृषि निदेशक, गाजियाबाद,जिला कृषि अधिकारी, गाजियाबाद, कृषि रक्षा अधिकारी, गाजियाबाद, जिला उद्यान अधिकारी, गाजियाबाद, जिला गन्ना अधिकारी, गाजियाबाद, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधन सहकारिता, गाजियाबाद,भूमि संरक्षण अधिकारी, गाजियाबाद, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, गाजियाबाद, सहायक निदेशक मत्स्य,गाजियाबाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी,गाजियाबाद।सामान्य निर्देश/दिशा-निर्देश जनपद की समस्त योजनाओ से सम्बन्ति अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *