गाजियाबाद। जिलाधिकारी श्री रविन्द्र कुमार मॉंदड़ ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई कर आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरता से सुना। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), सिटी मजिस्ट्रेट सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।जनसुनवाई में जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने भूमि कब्जा, राजस्व विवाद, अवैध अतिक्रमण, सार्वजनिक सुविधाओं, पेंशन, राशन कार्ड, जलापूर्ति सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की मंशानुरूप प्रत्येक शिकायतकर्ता की शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का केवल औपचारिक निस्तारण न किया जाए।read more:https://pahaltoday.com/woman-posing-as-a-bride-flees-after-administering-a-sedative-remains-at-large-even-after-a-month-and-a-half/बल्कि शिकायतकर्ता की समस्या का वास्तविक एवं संतोषजनक समाधान किया जाए तथा निस्तारण के उपरांत शिकायतकर्ता से फीडबैक भी लिया जाए।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि भूमाफियाओं एवं अवैध कब्जा करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए तथा किसी भी स्थिति में उन्हें बख्शा न जाए। साथ ही, आमजन का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेते हुए समयबद्ध तरीके से निस्तारित करें तथा यह सुनिश्चित करें कि आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।जनसुनवाई के दौरान मुख्य विकास अधिकारी श्री कुमार सौरभ, एडीएम एल/ए श्री अवनीश सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट श्री सतीश चन्द्र त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।